भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में फिर से कोरोना ने दी दस्तक, नए वेरिएंट की आशंका से फैली चिंता
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। भिलाई के सेक्टर 10 निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ।
स्पर्श अस्पताल में कराया गया इलाज, टेस्ट में निकला पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग मरीज स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे थे। डॉक्टर्स ने सावधानी बरतते हुए उनका कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संक्रमण नए वेरिएंट NB.1.8.1 या LF.7 से है या किसी पुराने वेरिएंट से।
विज्ञापन
अब तक नहीं मिली कोई ट्रैवल हिस्ट्री, कुक पर भी शक
मरीज की अब तक कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मरीज का कुक हाल ही में भोपाल से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी जांच करने मौके पर पहुंचेगी और कुक का भी कोविड टेस्ट किया जा सकता है।
जिलेभर में अलर्ट, सभी अस्पतालों को जारी की गई एडवाइजरी
सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने बताया कि दुर्ग जिले के सभी अस्पतालों को कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। सीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है।
दुर्ग जिला अस्पताल भी अलर्ट मोड पर
अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए दुर्ग जिला अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां ऑक्सीजन प्लांट, जंबो सिलेंडर और आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से तैयार हैं। व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
नए वेरिएंट्स ज्यादा संक्रामक, अस्पतालों को दिए निर्देश
देशभर में तेजी से फैल रहे NB.1.8.1 और LF.7 वेरिएंट्स को पहले से अधिक संक्रामक माना जा रहा है। ऐसे में सभी निजी अस्पतालों को आईसीयू बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
🛑 सावधानी ही बचाव है!
अगर आपके आसपास कोई सर्दी, खांसी या बुखार से परेशान है, तो तुरंत जांच करवाएं।
📲 स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और सतर्क रहें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



