भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : फिर से डराने लगा कोरोना, यूपी में पहली मौत ने बढ़ाई चिंता
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। यह यूपी में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता साफ दिख रही है।
केरल में सबसे ज्यादा केस, देश में 12 लोगों की मौत
पूरे देश में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 1107 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 430 मामले केरल से सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104, कर्नाटक में 100 और गुजरात में 83 मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद की मौत समेत देश में कुल 12 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से भी मौतों की खबर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
ICMR का खुलासा – भारत में मिले 4 नए वैरिएंट
ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि देश में चार नए कोविड वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 पाए गए हैं। इनकी जीनोम सीक्वेंसिंग दक्षिण और पश्चिम भारत के नमूनों में की गई है।
जयपुर और ठाणे में भी जान गई
जयपुर में सोमवार को दो मौतें हुईं। एक मरीज रेलवे स्टेशन पर मृत मिला, जबकि दूसरा युवक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था और उसे पहले से टीबी थी।
ठाणे में 25 मई को 21 वर्षीय युवक की मौत हुई, वह 22 मई से अस्पताल में भर्ती था। वहीं, एक महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बेंगलुरु में बुजुर्ग की मौत, केरल में दो की जान गई
कर्नाटक के बेंगलुरु में 17 मई को 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर से हुई। बाद में उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। केरल में भी दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
JN.1 वैरिएंट बना सबसे बड़ा खतरा
भारत में फिलहाल JN.1 सबसे आम वैरिएंट है, जो करीब आधे सैंपल में पाया गया है। यह ओमिक्रॉन का एक स्ट्रेन है, जिसमें 30 म्यूटेशन्स हैं जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं।
WHO भी रख रहा है नजर, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन वैरिएंट्स को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' तो माना है लेकिन चिंताजनक नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग सावधानी जरूर बरतें पर घबराएं नहीं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



