भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गर्मी के इस जानलेवा मौसम में लोगों की जुगाड़ू सोच भी सोशल मीडिया पर छा गई है। इसी कड़ी में एक ऐसा देसी जुगाड़ वायरल हुआ है जिसे देख हर कोई हैरान है।
देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी के कारण लोग पंखा, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हर किसी के पास हर कमरे में एसी लगाने का विकल्प नहीं होता। ऐसे में एक परिवार ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि सोशल मीडिया पर उसकी जमकर चर्चा हो रही है।
इंस्टाग्राम यूजर @amaryadav1743 द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक ही स्प्लिट एसी को दो कमरों में इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए घर की दो दीवारों के कोने को इस तरह से तोड़ा गया है कि आधा एसी एक कमरे में और आधा दूसरे में नजर आ रहा है। यानी एक एसी से दोनों कमरों के लोग गर्मी से राहत पा रहे हैं।
वीडियो के वायरल होते ही लाखों व्यूज़ और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स कमेंट्स में इस देसी जुगाड़ पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "रिमोट किसके पास रहता होगा?" तो दूसरे ने कहा, "अगर एक को ठंड और दूसरे को गर्मी लगे तो क्या करेंगे?" वहीं, एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "दीवार में छेद कर फैन लगवा लेते, इतना दिमाग क्यों लगाया?"
यह भी पढ़े - मोबाइल कवर में 10 का नोट बना सकता है बम! जरा सी लापरवाही से फट सकता है फोन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK

