भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा जिले में बारात की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब DJ की गाड़ी से गिरा भारी साउंड बॉक्स दूल्हे की कार पर जा गिरा और उसी में बैठे डेढ़ साल के मासूम की जान ले गया।
घटना उदयपुर से आई एक बारात की है, जो कोरबा पहुंची थी। बच्चे का नाम हरिओम था, जो अपने मामा की गोद में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बारात में जैसे ही दूल्हे की कार ने आगे बढ़ने की कोशिश की, ड्राइवर ने तेज़ी से गाड़ी बढ़ा दी और सामने चल रही DJ की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि DJ गाड़ी से साउंड बॉक्स और अन्य सामान नीचे गिर पड़े।
इन्हीं में से एक भारी साउंड बॉक्स सीधे दूल्हे की कार पर आ गिरा, जिससे हरिओम उसकी चपेट में आ गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्चे को कोरबा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



