दुर्ग-भिलाई में अवैध प्रवासियों की तलाश में चला पुलिस अभियान: 474 घरों की तलाशी, 103 संदिग्धों के फिंगर प्रिंट लिए..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़दुर्ग-भिलाई में एक बार फिर अवैध प्रवासियों की तलाश तेज हो गई है।

बुधवार सुबह पुलिस ने इलाके में बड़ा तलाशी अभियान चलाया। सुबह-सुबह कई जगह दबिश देकर पुलिस ने 474 घरों की जांच की।

पुलिस का तलाशी अभियान – दुर्ग-भिलाई में 474 घरों की जांच, अवैध प्रवासियों की तलाश

👮‍♂️ पुलिस ने बनाई विशेष टीमें, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

इस अभियान के दौरान फैक्ट्री, लकड़ी की चालों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रह रहे किराएदारों की जांच की गई।कुल 103 संदिग्धों को थाने ले जाकर उनके फिंगर प्रिंट लिए गए।

विज्ञापन

🏠 छावनी के ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज और पुरैना में चेकिंग

यहां 65 लोगों की जांच हुई, जिनमें से 15 का फिंगर प्रिंट लिया गया।स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी रही।

🏗️ भिलाई नगर क्षेत्र में कांट्रेक्टर कॉलोनी और पांच रास्ता के पास जांच
यहां किराए पर रह रहे 201 लोगों की जांच की गई।हालांकि, एक भी संदेही नहीं मिला। मकान मालिकों को चेतावनी दी गई कि किराए पर देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🏭 पाटन क्षेत्र में फैक्ट्रियों और आरा मिलों में तलाशी
पाटन अनुविभाग के डुमरडीह और महकाकला गांव में आरा मशीन, प्लाईवुड फैक्ट्री और जिंदल प्लाईवुड फैक्ट्री में 208 लोगों की जांच हुई। यहां 88 लोगों के फिंगर प्रिंट लिए गए।

📌 कुल मिलाकर 474 लोगों की जांच, 103 के फिंगर प्रिंट लिए गए
पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK