भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : घर में तड़पते हुए जिंदा जला बुजुर्ग... लकवा ने छीनी जिंदगी बचाने की ताकत... और आग ने निगल लिया पूरा घर।
आग की लपटें धीरे-धीरे पूरे घर को घेरती चली गईं, लेकिन लकवाग्रस्त बुजुर्ग चाहकर भी खुद को नहीं बचा सके। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक शिव प्रसाद आग में पूरी तरह झुलस चुके थे।
सूचना मिलते ही दमकल और उतई पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद जब अंदर देखा गया तो शिव प्रसाद का शव पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
🔹 घटना के वक्त घर में कोई नहीं था
जांच में पता चला कि बुजुर्ग की पत्नी किसी काम से बाहर गई थीं। घर में सिर्फ शिव प्रसाद ही मौजूद थे। बीमारी के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ थे और यही उनकी मौत की वजह भी बन गई।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। धीरे-धीरे आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
🔹 परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शिव प्रसाद की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में भी इस हादसे को लेकर गम का माहौल है।
यह भी पढ़े - कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..
यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
यह भी पढ़े - मंडप में मंगलसूत्र पहनाते ही 25 वर्षीय दूल्हे की दर्दनाक मौत ! चंद मिनट के लिए सुहागन बनी दुल्हन सदमे में
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



