दुर्ग में 25 वर्षीय महिला आरक्षक ने किराये के रूम में लगायी फांसी! बीमारी से तंग आकर सुसाइड करने की आशंका..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में शुक्रवार शाम को RPF की 25 वर्षीय महिला आरक्षक रमा ध्रुव ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

“RPF महिला सिपाही रमा ध्रुव” – आत्महत्या स्थल पर फंदे से लटकती लाश

पूरी घटना विस्तार से:

रमा ध्रुव, जो मूलतः बिलासपुर जिले के पाली गांव की रहने वाली थी, दुर्ग के दीपक नगर सड़क नंबर 1 स्थित किराये के मकान में अकेली रहती थी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

शाम लगभग 7 बजे मोहन्नगर पुलिस को सूचना मिली कि उसके कमरे में फंदा लटका दिख रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने देखा कि रमा ने बेड पर कुर्सी रखकर दुपट्टे से पंखे का फंदा बनाकर खुदकुशी की।

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि कमरे की पूरी तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार ने बताया कि रमा को साइटिका की समस्या थी और वह मेडिकल लीव लेकर लंबा इलाज करवा रही थी।

विज्ञापन

बीमारी से लंबे अरसे तक पीड़ित रहने के कारण तनाव में आई रमा ने यह दर्दनाक कदम उठाया। स्थानीय लोगों में प्रशासन से कुर्सी पंखे की जांच व रहवासीय सुरक्षा की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड , जाने पूरी प्रक्रिया?