भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में साइबर ठगी का नया चेहरा सामने आया है। पुलिस ने तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जिनके बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। लोग हैरान हैं कि ठगी के इतने बड़े खेल में स्थानीय युवक शामिल पाए गए।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🔹 स्मृति नगर भिलाई की बैंक शाखा से शुरू हुई जांच
दुर्ग रेंज के साइबर थाना में बंधन बैंक, स्मृति नगर शाखा के 13 संदिग्ध बैंक खातों को लेकर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने जैसे ही जांच की कमान संभाली, तीन ऐसे खातों की पहचान हुई जिनमें साइबर फ्रॉड की रकम पहुंची थी।
🔹 गिरफ्त में आए आरोपी – सभी दुर्ग जिले के
जांच के बाद जिन खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया, उनके नाम हैं:
-
प्रेम प्रकाश बांधे (19 वर्ष), निवासी हरिनगर, कातुलबोर्ड, दुर्ग
-
फैजल अहमद (24 वर्ष), निवासी रामनगर, सुपेला, भिलाई
-
देवेन्द्र कुमार गुप्ता (22 वर्ष), निवासी वैशाली नगर, भिलाई
जांच में सामने आया कि इन खातों में साइबर ठगी की रकम 52,716 रुपए जमा हुई थी और कुल ट्रांजैक्शन 1,61,084 रुपए तक की गई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें तीनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की।
🔹 पुख्ता सबूतों के आधार पर भेजा गया जेल
पुलिस ने जब मेमोरेंडम कथन लिया और सबूतों को खंगाला, तो तीनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए। इसके बाद 23 मई 2025 को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



