दुर्ग SSP का सख्त एक्शन: नशे के अड्डों पर रेड, शादी घरों की अवैध पार्किंग पर होगी कड़ी कार्रवाई , महादेव सट्टा पर जल्द गिरफ़्तारियाँ..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़दुर्ग में अब नशे और ट्रैफिक अव्यवस्था की खैर नहीं!

दुर्ग जिले के नए एसएसपी विजय अग्रवाल ने जिम्मेदारी संभालते ही साफ कर दिया है—अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नशाखोरी को जड़ से खत्म करना है।

SSP विजय अग्रवाल दुर्ग पुलिस बैठक में कानून व्यवस्था पर निर्देश देते हुए | Durg SSP Vijay Agrawal Law & Order Review

सड़कों पर अब नहीं होगी मनमानी पार्किंग

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर में शादी घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर सड़कों पर अवैध पार्किंग आम हो गई है। एसएसपी अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिनके पास खुद की पार्किंग नहीं है, उनके खिलाफ जिला प्रशासन के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार

दुर्ग की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ चौक-चौराहों की दशा बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण और पार्किंग की वजह से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से नाराज़गी है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

नशे के अड्डों पर पुलिस की सख्ती

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशे के अड्डों पर रेड की जाएगी। खासकर वो बच्चे जो नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा जा रहा है। इसके लिए एएसपी आईओसीडब्ल्यू लगातार अभियान चला रही हैं।

सप्लायर नहीं, अब मेन आरोपी होंगे निशाने पर
चिट्टा जैसे नशे के मामलों में अब पुलिस सिर्फ सप्लायर या कुरियर तक नहीं रुकेगी, बल्कि मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी।

महादेव सट्टा पर जल्द गिरफ़्तारियाँ
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि महादेव सट्टा को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। सबूत मिलने के बाद इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सट्टे के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो।

हर थाने में महिला स्टाफ की होगी तैनाती
महिला अपराधों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कहा कि हर थाने में महिला स्टाफ होना अनिवार्य है। इससे महिलाओं की समस्याएं खुलकर सुनी जा सकेंगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi