Google Search में आया बड़ा बदलाव, अब सवाल पूछो और एक्सपर्ट की तरह जवाब पाओ!

अब Google सर्च करेगा आपके सवालों का एक्सपर्ट जवाब – वो भी मिनटों में!

Google AI Mode फीचर – जनरेटिव एआई के साथ नया सर्च एक्सपीरियंस
टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा धमाका हुआ है। Google ने अपने सालाना I/O 2025 इवेंट में सर्च के भविष्य की झलक दिखाई है, जिससे इंटरनेट पर सर्च करने का तरीका ही बदल जाएगा।

अब Google Search में AI मोड जुड़ गया है, जो यूजर्स को एंड-टू-एंड जनरेटिव एआई एक्सपीरियंस देने वाला है। कंपनी ने बताया कि यह नया फीचर अभी अमेरिका के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🔹 क्या है Google का नया AI Mode?

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि AI Mode में अब यूजर जैसे ही सवाल पूछेगा, सिस्टम उसे फैन-आउट टेक्निक से छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर, अलग-अलग सबटॉपिक पर आधारित जवाब देगा।

यह AI Overviews का कंप्रिहेंसिव वर्जन है, जिससे यूजर को जटिल से जटिल सवालों का सटीक और गहराई से जवाब मिलेगा। अमेरिका में इसे Gemini 2.5 के कस्टम वर्जन के साथ रोल आउट किया जा रहा है।

🔹 साइन-अप की झंझट नहीं, सीधे शुरू करें AI सर्च

सबसे खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए यूजर्स को किसी तरह के साइन-अप की जरूरत नहीं होगी। हालांकि फिलहाल यह सुविधा अमेरिका तक ही सीमित है और चुनिंदा यूजर्स को सर्च लैब्स के जरिए दी जा रही है।

🔹 कैमरे से बात करो, जवाब पाओ!

इस बार Google ने एक और कमाल का फीचर जोड़ा है – Search Live, जिससे यूजर्स अपने मोबाइल कैमरे को किसी भी चीज पर पॉइंट करें और तुरंत उस चीज के बारे में जानकारी मिल जाए।

इलाके के कुछ यूजर्स का कहना है कि "अगर ये फीचर भारत में आया तो पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा की ज़रूरतों तक सब कुछ आसान हो जाएगा।"

विज्ञापन

🔹 शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग तक सब कुछ AI से

Google Search का नया Agentic Experience यूजर्स को शॉपिंग, टिकट बुकिंग, रेस्टोरेंट रिजर्वेशन जैसे कामों में भी मदद करेगा। AI अब रीयल टाइम प्राइसिंग से सामान की कीमत भी कंपेयर करने में मदद करेगा।

🔹 सर्च का मतलब अब सिर्फ ‘सर्च’ नहीं रहेगा

Google के इस AI मोड से अब सर्चिंग का मतलब ही बदल जाएगा। हर यूजर को अब मिलेगा पर्सनलाइज्ड सर्च एक्सपीरियंस, जो उनकी ज़रूरत के मुताबिक जानकारी देगा।


यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशानऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK