कॉल गर्ल को रूम पर बुलाया ,1000 रु. ज्यादा मांगने पर कर दी हत्या फिर ट्रॉली बैग में भरकर फेंका शव , CCTV से हुआ खुलासा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुरुग्राम में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। सिर्फ 1000 रूपये के झगड़े में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव ट्रॉली बैग में ठिकाने लगा दिया गया।

गुरुग्राम में ट्रॉली बैग में मिली कॉल गर्ल रिया की लाश - CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

घटना सिकंदरपुर इलाके की है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के एक किराए के कमरे में रहता है। 2 मई की रात वह ड्यूटी से लौट रहा था, तभी सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास उसे रात में लगभग 2 बजे जींस-टॉप पहने एक युवती रिया मिली। बातचीत के बाद वह उसके साथ रूम पर चलने को राजी हो गई।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

रास्ते में दिनेश ने रिया की परमिशन से शराब की बोतल खरीदी। कमरे पर पहुंचकर दोनों ने शराब पी और डांस किया। रात भर पार्टी के बाद जब रिया ने पैसे मांगे, तो वह तय रकम से 1000 रूपये ज्यादा मांगने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

पुलिस के अनुसार, रिया ने चिल्लाने की धमकी दी तो घबराए दिनेश ने उसका मुंह और नाक दबा दिया। नशे की हालत में रिया ज्यादा विरोध नहीं कर पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह दिनेश मेडिकल स्टोर की ड्यूटी पर चला गया। शाम को लौटकर अपने दोस्त विप्लव को बुलाया। दोनों ने मिलकर रिया की डेडबॉडी को ट्रॉली बैग में पैक किया। चूंकि बैग छोटा था, इसलिए उसे सुई-धागे से सिल दिया ताकि शव बाहर न दिखे।

विज्ञापन

3 मई को दोनों ने शव को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित शिव नादर स्कूल के पास फेंक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये इलाका सुनसान रहता है और CCTV भी नहीं लगे हैं।

लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। सेक्टर 40 की क्राइम ब्रांच ने इलाके के CCTV खंगाले। एक फुटेज में दो युवक ट्रॉली बैग लेकर आते और फिर बिना बैग के लौटते दिखाई दिए। यही क्लू उन्हें आरोपियों तक ले गया।

स्थानीय NGO में काम करने वाली एक महिला ने सबसे पहले शव को देखा। उसने देखा कि ट्रॉली बैग से बदबू आ रही थी और मक्खियां-चींटियां लगी थीं। उसने फौरन अपने साथी को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। महिला की उम्र 30-32 साल थी, गले पर "मां" का नाम लिखा था और हाथ पर "8" नंबर का टैटू था। पुलिस ने पहचान बताने वाले को 25,000 का इनाम घोषित किया।

5 दिन की मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं और पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi