भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रेमिका से मिलने की ख्वाहिश में पहुंचा युवक, लेकिन जो हुआ उसने सबको हिला कर रख दिया।
यूपी के हरदोई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके ही परिजनों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दरिंदगी का शिकार बना डाला।
सीतापुर के महोली निवासी अतुल कश्यप की बातचीत लोनार थाना क्षेत्र की एक युवती से चल रही थी।
काफी समय से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और इसी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए युवती ने अतुल को अपने गांव बुलाया। लेकिन जब अतुल गुपचुप तरीके से मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घर के अंदर बंद कर बेरहमी से पीटा, कपड़े उतरवाकर डाला खौलता पानी।
पीड़ित अतुल ने बताया कि उसे घर के अंदर ले जाकर न सिर्फ बंधक बनाया गया, बल्कि कपड़े उतरवाकर बुरी तरह पीटा गया। मारते वक्त उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाला गया और गुप्तांग पर भी चोट पहुंचाई गई। वह रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
युवक का दावा – पिलाया गया पेशाब, कई बार हो गया बेहोश।
अतुल ने आरोप लगाया कि पिटाई के दौरान उसे कई बार पेशाब पिलाया गया। दर्द और डर से वह कई बार बेहोश हो गया। कई घंटों तक उसे बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया, अस्पताल में भर्ती।
जब गांववालों को घटना की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बंधन से मुक्त कराया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



