भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ढाई हजार सीढ़ियां चढ़ने के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ नवविवाहित जोड़ा
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी नवविवाहिता पत्नी सोनम, मेघालय के शिलांग के ईस्ट ओसरा हिल्स में ढाई हजार सीढ़ियां चढ़ने के बाद अचानक गायब हो गए। आज छह दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
🔸 डबल डेकर झरने तक पहुंचे थे दोनों, लौटते वक्त हुआ हादसा
20 मई को शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। शिलांग में ‘डबल डेकर’ नामक पर्यटन स्थल पर करीब चार हजार सीढ़ियां उतरने के बाद कपल ने ढाई हजार सीढ़ियां चढ़ ली थीं। इसी दौरान एक दुकान पर चाय पी और फिर अचानक गायब हो गए। उनकी अंतिम लोकेशन भी इसी क्षेत्र में मिली है।
विज्ञापन
राजा (साकार नगर) और सोनम (कुशवाह नगर) ने आखिरी बार 23 मई को राजा की मां उमा से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद से फोन बंद हो गया और संपर्क टूट गया।
🔸 लूट की आशंका, शक के घेरे में चार लोग
परिवार को शक है कि किसी ने ग़लत रास्ता बताकर कपल से लूटपाट की हो। राजा और सोनम के पास सोने के आभूषण थे। परिवार ने चार लोगों पर शक जताया है—जिसमें स्कूटर किराए पर देने वाला युवक, होटल संचालक, एक गाइड और चाय की दुकान वाला शामिल हैं।
🔸 ड्रोन और डॉग स्क्वॉड लगाए गए, लेकिन बारिश बनी बाधा
पुलिस ने तलाशी के लिए ड्रोन कैमरा और खोजी श्वान खाई में उतारे, लेकिन लगातार बारिश के चलते ऑपरेशन रोकना पड़ा।
🔸 सांसद से लेकर डीजीपी तक पहुंचे परिजन, आरोप – पुलिस कर रही लापरवाही
परिजन विपिन और गोविंद तीन दिन से जंगलों में खुद तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस न तो हथियार लेकर चल रही है और न ही संदेहियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोग खुलेआम तलवारें लेकर घूमते हैं, जबकि पुलिस पीछे हट जाती है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🔸 PMO तक लगाई गुहार, अब उम्मीद सिर्फ प्रशासन से
थक-हार कर परिवार ने अब केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से मदद की गुहार लगाई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



