जल जीवन मिशन में बड़ी लापरवाही! 70 ठेकेदारों को नोटिस, जल्द काम नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना जल जीवन मिशन में ठेकेदारों की लापरवाही अब महंगी पड़ने लगी है। मुंगेली जिले में समय पर काम पूरा न करने वाले 70 ठेकेदारों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नोटिस थमा दिया है।

जल जीवन मिशन में ठेकेदारों को नोटिस, मुंगेली जिले में विभागीय सख्ती

👉 "अगर जल्दी काम पूरा नहीं किया गया, तो होगी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई"— विभाग ने दो टूक चेतावनी दी है।

ये सख्त कदम जल जीवन मिशन के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक के हाल ही में हुए मुंगेली दौरे के बाद उठाया गया है। उन्होंने कलेक्टर कुंदन कुमार के साथ जिले के कई गांवों का दौरा किया, जहां मिशन के तहत पेयजल परियोजनाओं की जांच की गई।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

जांच में सामने आया कि कई काम समय-सीमा से काफी पीछे चल रहे हैं। ठेकेदारों की लापरवाही और उदासीनता इन देरी की बड़ी वजह मानी गई।

सचिव हक ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं — ग्रामीण इलाकों को समय पर साफ पेयजल देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए काम में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

📢 अब देखना होगा कि ठेकेदार चेतावनी को कितना गंभीर लेते हैं।