भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 10 लाख का खौफनाक खेल... पति ने रची एक्सीडेंट की कहानी, लेकिन खुल गई काली सच्चाई!
राजस्थान के झुंझुनूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मेडिकल कारोबारी ने 10 लाख रुपए के इंश्योरेंस के लिए अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
घटना नवलगढ़ थाना क्षेत्र के कारी गांव की है। पति ने पत्नी का सिर पत्थर से कुचल दिया और फिर बाइक एक्सीडेंट का नाटक कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की पैनी नजर ने सच उगलवा लिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🕛 12 मई की रात को मिली सूचना
रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बड़वासी गांव के जोहड़ के पास बाइक फिसलने से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय कृष्णा सैनी के रूप में हुई। बाइक चला रहा था उसका पति – 47 वर्षीय सहीराम सैनी। वह खुद भी मामूली रूप से घायल था।
📄 13 मई को दर्ज कराया गया मामला
अगले दिन यानी 13 मई को सहीराम थाने पहुंचा और बताया कि वह पत्नी के साथ जयपुर से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी की जान चली गई।
👮 लेकिन पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी
डीएसपी राजवीर सिंह के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो सहीराम की कहानी में कई झोल नजर आए। बाइक की हालत और घटनास्थल पर मिले सबूत हादसे की ओर इशारा नहीं कर रहे थे। कृष्णा का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, लेकिन आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह चोट एक्सीडेंट से जुड़ी हो।
विज्ञापन
जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो सच साफ हो गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कृष्णा के शरीर पर मारपीट के निशान थे और सिर पर चोट किसी हादसे से नहीं बल्कि जानबूझकर मारी गई थी।
🎙️ कबूला कत्ल का गुनाह
पुलिस ने जब सहीराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। उसने बताया कि वह 10 लाख के बीमा क्लेम के लिए पत्नी को मारना चाहता था। इस साजिश में उसके चार दोस्त भी शामिल थे। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



