जून में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद! छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही निकलें घर से बैंक के लिए..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़जून शुरू होने से पहले ही लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

बैंक से जुड़े काम निपटाने वालों के लिए जरूरी खबर है—इस बार जून में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें वरना काम अधूरा रह सकता है।

जून 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट – कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जानिए पूरी जानकारी

🔴 रविवार और शनिवार की छुट्टियों के अलावा 5 खास मौके ऐसे होंगे जब अलग-अलग राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है, क्योंकि 1 जून को रविवार है। इसके अलावा महीने में 5 रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार तो तय है ही।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📌 राज्यों के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियां

👉 केरल में 6, 7 और 8 जून को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
6 जून को ईद-उल-अजहा, 7 को बकरीद और 8 जून को रविवार होने से बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।

👉 उधर ओडिशा और मणिपुर में 27 से 29 जून तक बैंक नहीं खुलेंगे।
👉 मिजोरम में भी 28 से 30 जून तक लगातार तीन दिन की बैंक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

🛜 ऑनलाइन बैंकिंग बनी रहेगी चालू

घबराने की बात नहीं है। बैंक भले ही बंद हों, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। आप अपने जरूरी लेनदेन डिजिटल तरीके से कर सकते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK