छग : पति के अफेयर से टूट गई मां: दूध में जहर मिलाकर डेढ़ साल की बच्ची संग जान दे दी, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।यहां एक मां ने अपनी मासूम डेढ़ साल की बच्ची को जहर देकर खुद भी जान दे दी।

कांकेर की जयंती बाई ने पति के अफेयर से परेशान होकर बेटी संग की आत्महत्या – CG Emotional News

पति के अफेयर और प्रताड़ना से टूट चुकी इस मां की कहानी ने सभी को झकझोर दिया है।पूरा मामला कोडेकुर्से थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गुकोंदल का है।मृतका जयंती बाई कुंजाम अपने पति गणेश कुंजाम के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बेहद परेशान थी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

बताया जा रहा है कि 6 मई को वह अपनी बच्ची को लेकर गणेश की प्रेमिका सुनीता उइके से बात करने उइकाटोला पहुंची थीं, जो दुर्गुकोंदल से करीब 25 किलोमीटर दूर है।वहीं प्रेमिका सुनीता से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

गुस्से और टूटे हुए मन से जयंती ने खेत में डालने वाला कीटनाशक पी लिया।इतना ही नहीं, उसने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को भी दूध में जहर मिलाकर पिला दिया।इस दर्दनाक घटना की जानकारी जयंती ने अपनी बड़ी बेटी रूद्राक्षी को फोन कर दी थी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई।लेकिन दुर्भाग्यवश एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी।थाना प्रभारी केआर रावत ने प्राइवेट गाड़ी से दोनों को अस्पताल भिजवाया, मगर रास्ते में ही मां-बेटी ने दम तोड़ दिया।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

मृतका की बहन गीता वड्डे ने गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है कि जयंती को सुनीता लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी,जिसके चलते उसे यह कठोर कदम उठाना पड़ा।गीता ने भावुक होकर कहा – "कोई मां अपनी बच्ची को जहर नहीं दे सकती, उसे मजबूर किया गया।"

परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।कोडेकुर्से थाना प्रभारी केआर रावत ने बताया कि मृतिका की बहन की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया गया है।दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध करने की बात कही है।

🔚 इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi