भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केदारनाथ यात्रा में भूस्खलन बना काल, दुर्ग का युवक भी नहीं बच पाया
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार की शाम केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए काल बनकर आई। गौरीकुंड हाईवे पर काकरागढ़ के पास अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान टूटकर एक चारपहिया वाहन पर आ गिरी। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए।
💔 मौके पर एक की मौत, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के वक्त वाहन में कुल 6 लोग सवार थे, जो केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। चट्टान गिरते ही गाड़ी पलट गई। स्थानीय चालक राजेश रावत (38), निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी शैलेश कुमार यादव (24) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🚑 घायल श्रद्धालुओं का इलाज जारी, रेस्क्यू टीम ने तुरंत संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और DDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें अगस्त्यमुनि के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
👥 दुर्ग के ही रहने वाले हैं सभी घायल
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
🔹 लक्ष्मण सिंह (24) पुत्र धनीराम यादव
🔹 ओमकार सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह
🔹 विपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव
🔹 चित्रांश साहू, पुत्र ओमकार साहू
यह सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से खराब मौसम में यात्रा न करने और सतर्क रहने की अपील की है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



