किसानों को राहत! अब 7% ब्याज पर मिलेगा लोन, सरकार ने बढ़ाई योजना की मियाद, समय पर चुकाने पर मिलेगा 3% की छूट..

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ किसानों के चेहरे पर आई राहत की मुस्कान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। अब किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए मिलने वाला सस्ता लोन 2025-26 तक जारी रहेगा।

Kisan Credit Card Yojana 2025 - किसानों को 7 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलेगा

👨‍🌾 7% ब्याज पर 3 लाख तक लोन, समय पर चुकता करने पर और राहत

सरकार की संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना (MISS) के तहत किसान 3 लाख रुपए तक का शॉर्ट टर्म लोन सिर्फ 7% ब्याज दर पर ले सकते हैं। अगर किसान समय पर लोन चुका देते हैं, तो उन्हें 3% तक की अतिरिक्त छूट मिलती है, यानी प्रभावी ब्याज दर सिर्फ 4% रह जाती है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🐄 पशुपालन और मत्स्यपालन वालों को भी मिलेगा फायदा

जो किसान पशुपालन या मत्स्यपालन के लिए लोन लेते हैं, उन्हें भी ये लाभ मिलेगा, लेकिन 2 लाख रुपए तक के लोन पर ही ये सुविधा लागू होगी। योजना की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा।

📊 तेजी से बढ़ रहा है कृषि लोन का आंकड़ा
देश में फिलहाल 7.75 करोड़ से ज्यादा KCC अकाउंट्स हैं।2014 में KCC के तहत लोन 4.26 लाख करोड़ था, जो दिसंबर 2024 तक बढ़कर 10.05 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, कुल कृषि लोन 2013-14 में 7.3 लाख करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 25.49 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है।

💻 ऑनलाइन पोर्टल से प्रक्रिया हुई आसान
अगस्त 2023 में शुरू हुआ किसान ऋण पोर्टल (KRP) अब लोन प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बना रहा है। इससे किसानों को बिचौलियों से राहत मिल रही है।

विज्ञापन

📝 कैसे बनवाएं KCC कार्ड? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  1. पात्रता जांचें: 18 से 75 वर्ष के वे किसान जो खुद खेती करते हों या किराए पर लें, आवेदन कर सकते हैं। पशुपालक व मछली पालक भी पात्र हैं।

  2. जरूरी दस्तावेज: आधार, पैन, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक। पते के लिए राशन कार्ड या बिजली बिल। खेत की खतौनी या रेंट एग्रीमेंट भी जरूरी।

  3. बैंक का चयन करें: SBI, PNB, ग्रामीण बैंक या सहकारी बैंक में आवेदन करें।

  4. आवेदन फॉर्म भरें: बैंक से फॉर्म लें या ऑनलाइन भरें।

  5. प्रोसेसिंग समय: सामान्यतः 15-30 दिन में कार्ड बन जाता है। अगर आप PM किसान योजना से जुड़े हैं तो प्रक्रिया और तेज हो सकती है।