भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा में दिल दहलाने वाली घटना: 5 साल की मासूम से रेप
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसी घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया, जहां महज 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी हैं। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार को मासूम को खेलने के बहाने निर्माणाधीन PM आवास में ले जाकर यह घिनौना कृत्य हुआ।
खेलने के बहाने ले गया, मां ने देखा तो भागा
जानकारी के अनुसार, बच्ची और आरोपी किशोर अक्सर साथ खेलते थे। दोनों के घर आसपास हैं और पड़ोस में ही किशोर के देवर-देवरानी का घर है। बच्ची के परिजन उस दिन दशगात्र में शामिल होने गए थे, इसलिए बच्ची को देवर के घर छोड़ गए थे।
विज्ञापन
गाय की आवाज ने खोला राज
PM आवास के पास किशोर की नानी का घर है, जहां कई गायें बंधी थीं। घटना के बाद गायों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर किशोर की मां वहां पहुंची। उसने बच्ची को संदिग्ध हालत में देखा, कपड़ों पर खून के निशान थे। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सदमे में हैं।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद किशोर गांव में ही कहीं छिप गया था, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का बुरा हाल, गांव में सन्नाटा
आरोपी किशोर के माता-पिता इस घटना से टूट चुके हैं और बार-बार बच्ची के परिजनों से माफी मांग रहे हैं। बच्ची के परिवार की बात करें तो वे मजदूरी और खेती-किसानी कर जीवन यापन करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार सदमे में है। बच्ची के तीन भाई-बहनों में से डेढ़ साल की छोटी बहन को परिजन अपने साथ ले गए थे। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



