कुम्हारी नगर पालिका में लापरवाही पर गिरी गाज, CMO नेतराम चन्द्राकर तत्काल निलंबित..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , कुम्हारी में लापरवाही अब और नहीं चलेगी। नगर पालिका कार्यालय में भारी अनियमितताओं के खुलासे के बाद सीएमओ नेतराम चन्द्राकर पर गाज गिर गई है।

कुम्हारी नगर पालिका में औचक निरीक्षण के बाद CMO सस्पेंड - स्थानीय प्रशासनिक कार्रवाई की तस्वीर

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के 9 मई को किए गए औचक निरीक्षण के बाद कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निष्ठा एप और उपस्थिति रजिस्टर में भी उनकी हाजिरी दर्ज नहीं थी।

लेखा पंजी और कैशबुक जैसे अहम दस्तावेज अधूरे मिले। अमृत मिशन, अटल परिसर निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे अहम कार्यों की प्रगति भी बेहद धीमी रही।

राजस्व वसूली, निर्माण कार्य और सुशासन तिहार में आए आवेदनों का निपटारा भी बहुत ही सुस्त रफ्तार से हो रहा था।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

स्थानीय लोगों में इस अव्यवस्था को लेकर पहले से ही नाराज़गी थी। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सीएमओ के जवाब से असंतुष्ट नजर आए।

इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान CMO की भाषा-शैली भी अनुशासन के विरुद्ध पाई गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

राज्य शासन ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए नेतराम चन्द्राकर को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय तय किया गया है।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi