भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे युवा इकाई अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरूध वर्मा के नेतृत्व दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में महादेव सट्टा ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया जाए दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरूध वर्मा ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप संचालक दुबई में खुलेआम घूम रहे है और सट्टा ऐप संचालित कर रहे है|
छत्तीसगढ़ सरकार और सीबीआई द्वारा पुलिस अधिकारी, व्यापारी और राजनेताओं के घर छापा मार कार्यवाही कर रही है लेकिन जो सट्टा ऐप के संचालक है वो खुलेआम दुबई में आराम से रह रहे है पुलिस विभाग द्वारा ये भी बयान जारी किया गया था कि सौरभ महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही भारत लाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है|
विज्ञापन
वे प्रदीप मिश्रा के कथा में बैठकर कथा सुन रहे था और कथा के आयोजक भी थे हमने पहले भी दिनांक 19/12/2024 को दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की थी|
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
लेकिन अभी तक कारवाही हुई ही नहीं अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरूध वर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द महादेव सट्टा ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार कर नहीं लाया जाएगा |
तो जल्द ही दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सामने बैठकर करेंगे विरोध प्रदर्शन ज्ञापन देने वाले में प्रेम साहु, मनोज कुर्रे आदि उपस्थित थे।
अनुरुध वर्मा ( अनिरुध )
अध्यक्ष – दुर्ग संभाग
अजीत जोगी युवा मोर्चा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे



