भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बारिश और आंधी में गिरे पेड़ की टहनियों को काटते वक्त युवक का गला मशीन से कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना बागबाहरा के वार्ड-4 की है। 35 वर्षीय ललित यादव, जो राधेश्याम यादव का बेटा था, अपने रिश्तेदार के घर दो दिन पहले गिरे नीम के पेड़ की कटाई कर रहा था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
ललित गिलेंडर्स मशीन से टहनियों को काट रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और कटर उसके गले पर चल गया। तेज़ रफ्तार से घूमती मशीन गले को काटती हुई सीने में धंस गई।
घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ललित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश हुई थी, जिससे कई पेड़ गिर गए थे। उसी का एक दर्दनाक नतीजा इस रूप में सामने आया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



