भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी का मंडप बना मातम का मैदान, दूल्हे को उठाकर ले गए नकाबपोश, दुल्हन पर टूटा कहर।
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित साधु चौक मोहल्ले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब मंडप से ही दूल्हे को अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा के बेटे की बारात आई थी। बारात में मनोरंजन के लिए नाच पार्टी बुलाई गई थी। देर रात करीब 2 बजे नाच के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा।
दुल्हन के घर पर हमला, मारपीट और लूट
झगड़े के बीच लौंडा नाच पार्टी के दर्जनों सदस्य दुल्हन के दरवाजे पर धावा बोल बैठे। वहां मौजूद महिलाओं और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस हमले में दुल्हन और उसकी मां समेत कई महिलाएं घायल हो गईं।
गहनों पर भी नहीं छोड़ा, लूटपाट मचाई
हमलावरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर कीमती आभूषण और अन्य सामान भी लूट लिए। घटना से परिजन सकते में आ गए।
दूल्हे को पीटते हुए ले गए साथ
सबसे सनसनीखेज़ बात यह रही कि आरोपियों ने मंडप में बैठे दूल्हे को बुरी तरह पीटा और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर ले गए।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल दूल्हा अब तक लापता है, जिससे शादी का जश्न पूरी तरह मातम में बदल गया है।
जांच में जुटी पुलिस, कई जिलों की मदद ली गई
सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है। दूल्हे की बरामदगी के लिए गोपालगंज के अलावा बरौली और सिवान पुलिस की मदद ली जा रही है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई और दूल्हे की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया है।
🔹 परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और हर किसी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



