मैरिज ब्यूरो वाली ने पति से ही करा दी युवती की शादी, 7 लाख ठगे, अब दोनों फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 7 लाख, खुद के पति से ही करा दी शादी... अब दोनों गायब!

छत्तीसगढ़ की युवती से शादी कर 7 लाख की ठगी, पति-पत्नी फरार – बिलासपुर क्राइम न्यूज़
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने भरोसे का ऐसा खेल खेला कि युवती की ज़िंदगी ही बर्बाद कर दी।

विज्ञापन

मूल रूप से शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दमयंती ने जुलाई 2024 में अमेरी की रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में अपना रिश्ता दर्ज करवाया था। भरोसा था कि सही जीवनसाथी मिलेगा, लेकिन उसे क्या पता था कि वो खुद एक चाल में फंस रही है।

पहले भेजे कुछ लड़कों के प्रोफाइल, फिर भेजा पति का प्रोफाइल
शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के बायोडाटा भेजे, लेकिन दमयंती को कोई पसंद नहीं आया। इसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का निवासी है। दमयंती को संजय पसंद आया और उसने शादी के लिए हाँ कर दी।

गिरौदपुरी में कराई गई शादी, फिर 11 महीने साथ रहा युवक
शादी गिरौदपुरी धाम में कराई गई। इसके बाद संजय युवती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक साथ रहा। फिर दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। इसी दौरान दमयंती ने एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया।

धीरे-धीरे वसूले 7 लाख, युवती के पैसे से खरीदी कार
शादी के बाद संजय ने परिवार की तबीयत और निजी परेशानियों का हवाला देकर धीरे-धीरे दमयंती से 7 लाख रुपए ले लिए। कार भी उसी के पैसों से खरीदी गई। फिर एक दिन संजय अचानक गायब हो गया। कार छोड़कर भाग निकला ताकि पकड़ा न जाए।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

गायब होने के बाद टूटा भ्रम, सामने आई सच्चाई

जब संजय लापता हुआ, तब दमयंती ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि चित्रा चौधरी, जिससे उसने रिश्ता कराया था, वही संजय की पहली पत्नी है। यही नहीं, शादी के बाद चित्रा खुद हरियाणा तक उसे लेने भी गई थी।

दमयंती की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने आरोपी चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है।चित्रा और संजय की थी लव मैरिज, बेटा भी है

पुलिस जांच में सामने आया कि चित्रा मूल रूप से मुंगेली के हथनीकला गांव की रहने वाली है और अमेरी में मैरिज ब्यूरो चला रही थी। संजय और चित्रा की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK