24 घंटे की भीतर छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक की संभावना! रायपुर पहुंचने को तैयार, बिजली गिरने से युवक की मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून की दस्तक की आहट तेज हो गई है।

राजधानी में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। बस्तर के सभी जिलों को मानसून ने पहले ही अपने घेरे में ले लिया है।

मानसून की दस्तक से भीगा छत्तीसगढ़, बलौदाबाजार में बिजली गिरने से युवक की मौत – Weather Alert Image

⛈️ बलौदाबाजार में बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

गुरुवार दोपहर बलौदाबाजार में बारिश से बचने के लिए 26 वर्षीय प्रतीक कोसले समेत 9 लोग एक पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास रुके थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कलेक्टर ने खुद पहुंचकर हाल जाना।

⚠️ पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने रायपुर–दुर्ग समेत सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवाओं का भी अनुमान है।

📈 इस बार औसत से ज्यादा बारिश की संभावना
समय से पहले मानसून के आगमन से मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। गुरुवार को पूरे छत्तीसगढ़ में 670 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

📊 मई में सामान्य से 11 गुना ज्यादा बारिश
छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान बीते छह दिन में करीब 5,050 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि आमतौर पर मई में 430 से 450 मिमी ही होती है। इससे साफ है कि इस बार मानसून रफ्तार में है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📍 बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी
पिछले कुछ दिनों में बारिश की गति में काफी बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को केवल 12 जगहों पर बारिश हुई थी, जबकि बुधवार को 74 स्थानों पर बौछारें पड़ीं। गुरुवार को फिर से गिरावट आई और केवल 27 इलाकों में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

🌡️ तापमान में भी बदलाव
पिछले 24 घंटों में रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान 37.7°C रहा, जबकि जगदलपुर में सबसे कम 23.9°C रिकॉर्ड किया गया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK