फेमस बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का निधन, ICU में तोड़ा दम – फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़बॉलीवुड फिर हुआ एक सितारे से खाली, 'सन ऑफ सरदार' फेम मुकुल देव ने कहा अलविदा

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। ICU में भर्ती मुकुल ने आखिरकार जिंदगी की जंग हार दी।

'सन ऑफ सरदार' एक्टर मुकुल देव का निधन – ICU में ली आखिरी सांस

🎞️ हिंदी-पंजाबी-साउथ सिनेमा में छोड़ चुके थे गहरी छाप

मुकुल देव न सिर्फ हिंदी बल्कि पंजाबी और साउथ फिल्मों में भी एक्टिव थे। टीवी इंडस्ट्री में भी उनकी मजबूत पकड़ रही। IANS रिपोर्ट के मुताबिक, वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में ICU में भर्ती किए गए थे। हालांकि, मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

👥 दोस्तों की आंखें नम, फिल्म इंडस्ट्री में मायूसी

'सन ऑफ सरदार' में उनके साथ काम कर चुके विंदु दारा सिंह ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने गहरी संवेदना जताते हुए कहा – “अब मुकुल खुद को कभी बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन इंसान और कलाकार को खो दिया है।”

🏡 अकेलेपन से जूझ रहे थे मुकुल, परिवार से भी दूरी बना ली थी
विंदु ने बताया कि अपने माता-पिता की मौत के बाद मुकुल खुद को सब से दूर कर चुके थे। वो न तो घर से बाहर निकलते थे और न ही किसी से मिलते थे। पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत और भी बिगड़ गई थी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📞 दोस्तों से भी नहीं किया हालचाल साझा, आखिरी उम्मीद टूटी

एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने इंस्टाग्राम पर मुकुल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुकुल अपनी सेहत को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहते थे। उनके व्हाट्सएप ग्रुप में वो बात करते थे, पर किसी से अपनी तकलीफ साझा नहीं की।

📞 “सुबह जब ये खबर सुनी, तबसे लगातार उनके नंबर पर कॉल कर रही हूं… दिल अब भी कहता है कि शायद वे फोन उठा लें…” – दीपशिखा की इन लाइनों ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK