भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में इतिहास रच दिया गया है। आज देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रखी। यह कदम छत्तीसगढ़ को तकनीकी ताकत देने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।
यह हाईटेक पार्क सेक्टर-22 में 13.5 एकड़ ज़मीन पर बसाया जा रहा है। इसमें से 2.7 हेक्टेयर क्षेत्र को विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित किया जाएगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड की यह परियोजना पूरी तरह AI सेवाओं को समर्पित होगी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
शुरुआत 5 मेगावाट क्षमता से होगी, जिसे बाद में 150 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा। परियोजना में भविष्य में करीब 2000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी संभावित है। खास बात ये है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इसे पूरी तरह हरित और ऊर्जा दक्ष तकनीकों से तैयार किया जा रहा है।
इस सेंटर से न केवल स्टोरेज और प्रोसेसिंग की सुविधा मिलेगी, बल्कि हेल्थटेक, डिफेंस, फिनटेक और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में भी अत्याधुनिक सेवाएं मिलेंगी। GPU आधारित हाई-एंड कंप्यूटिंग, रिकॉर्डिंग, लाइव डेटा स्ट्रीमिंग और AI प्रोसेसिंग जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं भी यहां होंगी।
परियोजना के ज़रिए करीब 500 लोगों को सीधा और 1500 को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। खास बात यह है कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इलाके के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, करियर घर पर ही बनेगा।
मुख्यमंत्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव बताते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल युवाओं, बल्कि किसानों और आदिवासी समुदाय के लिए भी परिवर्तनकारी साबित होगी।
AI तकनीक की मदद से किसानों को स्मार्ट खेती, मौसम की जानकारी और फसल प्रबंधन में मदद मिलेगी। आदिवासी इलाकों में अब डिजिटल तरीके से शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाएं आसानी से पहुंच सकेंगी।
स्थानीय लोगों में इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी की लहर है। सबकी उम्मीदें अब इस सेंटर से जुड़ गई हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह सेंटर छत्तीसगढ़ को डिजिटल भारत की धड़कन बना देगा और राज्य को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार देगा।
यह भी पढ़े - CG : 6 मई तक आंधी-तूफान का खतरा! तेज़ हवाओं-ओलों ने बर्बाद की 500 एकड़ फसल, किसानों की मेहनत पर पानी..
यह भी पढ़े - दुर्ग में बारात से लौट रहे युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



