भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 22 दिन की नई दुल्हन… और एक झकझोर देने वाली ख़बर।
(छग) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नवविवाहिता ने ज़िंदगी से हार मान ली। उसने कनेर का ज़हरीला बीज खाकर मौत को गले लगा लिया। सिर्फ़ 22 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।
गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा गांव की रहने वाली आरती बंजारे की शादी 8 मई को पेंड्रा के सोन बचरवार गांव के युवक से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद घरवाले खुश थे। कुछ दिन पहले ही बेटी को "चौथिया" के लिए मायके लाया गया था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🗣️ भाभी को बताया- "मैं मरने वाली हूं"
आरती ने अचानक अपनी भाभी से कहा कि उसने कनेर का बीज खा लिया है और अब वह मरने वाली है। यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
🏥 इलाज के दौरान टूट गई सांसें
जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने इलाज शुरू किया, लेकिन आरती की हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आरती के परिवार ने आरोप लगाया कि उसका एक पूर्व प्रेमी उसे लगातार ब्लैकमेल और प्रताड़ित कर रहा था। इसी मानसिक तनाव में आकर आरती ने आत्मघाती कदम उठाया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



