भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पाकिस्तान ने जब रात के अंधेरे में भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया। रूस से मिले S-400 डिफेंस सिस्टम ने एक-एक हमला नाकाम कर दिया।
गुरुवार सुबह होते-होते भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हार्पी ड्रोन से पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तहस-नहस कर दिया। ये कार्रवाई उतनी ही सटीक और तेज़ थी, जितनी पाकिस्तानी हमले की योजना।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के कई शहरों पर मिसाइलें और ड्रोन्स दागे। श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ जैसे शहरों को निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर खौफ का माहौल है।
भारतीय सेना पहले ही सीमाओं पर S-400 डिफेंस सिस्टम तैनात कर चुकी थी। जैसे ही पाकिस्तान ने हमला किया, S-400 एक्टिव हुआ और सभी खतरे को हवा में ही नष्ट कर दिया।
इसके बाद, भारत ने गुरुवार सुबह हार्पी ड्रोन से लाहौर, कराची और सियालकोट में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में सिर्फ सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया गया।
इसी बीच LOC पर भी पाकिस्तान ने मोर्टार और गोलीबारी शुरू कर दी है। कुपवाड़ा, उरी, पुंछ जैसे इलाकों में तनाव बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बुधवार रात अमृतसर में जोरदार धमाके हुए। गुरुवार सुबह यहां 3 गांवों में रॉकेट मिले, जिन्हें भारतीय डिफेंस सिस्टम ने बीच में ही नष्ट कर दिया।
भारत की जवाबी कार्रवाई में PSL का रावलपिंडी मैच भी रद्द करना पड़ा। रावलपिंडी स्टेडियम को नुकसान पहुंचा है, जिससे विदेशी खिलाड़ी सदमे में हैं।
जानकारों के मुताबिक, पाकिस्तान का HQ-9 डिफेंस सिस्टम जिसे उसने चीन से खरीदा था, पूरी तरह नष्ट हो चुका है। भारत के S-400 सिस्टम ने साबित कर दिया कि वो दुनिया के सबसे आधुनिक डिफेंस सिस्टम्स में क्यों गिना जाता है।
S-400 की ताकत की बात करें तो ये एक साथ 160 टारगेट ट्रैक कर सकता है, और 400 किमी दूर से हमला कर सकता है। ये 30 किमी की ऊंचाई पर भी हमला करने में सक्षम है।
इसी बीच भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार डैम के दो गेट खोल दिए और पानी पाकिस्तान की ओर छोड़ दिया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



