809 पूर्व नक्सलियों को मिला पीएम आवास का सहारा ,बस्तर में हिंसा से थके लोगों के लिए उम्मीद की नई छत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में आज़ादी और शांति की नई शुरुआत हुई है। पहली बार सरकार ने पूर्व नक्सलियों और हिंसा में उजड़े परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी है।

पूर्व नक्सलियों को मिला पीएम आवास | बस्तर के आत्मसमर्पित नक्सलियों को घर निर्माण की पहली किस्त

इस ऐतिहासिक पहल में शुक्रवार को कुल 2500 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपए जारी किए गए। इनमें सबसे ज्यादा 809 परिवार सुकमा के हैं। बीजापुर के 594, नारायणपुर के 316, बस्तर के 202, दंतेवाड़ा के 180, कोंडागांव के 166 और कांकेर के 138 परिवार शामिल हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए लाभार्थियों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि राज्य शासन ने विशेष आग्रह कर केंद्र सरकार से ऐसे 15 हजार घर स्वीकृत कराए हैं, जो पात्रता की शर्तों में नहीं आते थे लेकिन ज़रूरतमंद हैं।
विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

जानकारी मिलते ही प्रभावित लोग मौके पर पहुंचे और अपने-अपने खाते में राशि आते ही राहत की सांस ली।

सीएम साय ने कहा, "आप अच्छा मकान बनाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है।" उन्होंने परिवारों से हाल-चाल पूछा और घर-व्यवसाय की जानकारी भी ली। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस दिन को "ऐतिहासिक" बताते हुए कहा कि नक्सलवाद का अंत अब करीब है और युवाओं को मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए।

लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह है। हिंसा से थके इन परिवारों को अब स्थिर जीवन की एक नई उम्मीद मिली है।

यह भी पढ़ेCG : 6 मई तक आंधी-तूफान का खतरा! तेज़ हवाओं-ओलों ने बर्बाद की 500 एकड़ फसल, किसानों की मेहनत पर पानी..

यह भी पढ़े - MBBS बेटी 12वीं पास युवक से कर रही थी शादी, विवाह रस्मों के बीच गुस्साए पिता ने बेटी को गोली मारकर दी 'सजा-ए-मौत


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi