भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन बेहद अहम है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हिस्सा लेंगे। इस बड़े मंच पर CM साय राज्य के अब तक के काम-काज और आने वाले सालों की योजनाएं रखेंगे।
👉 भारत मंडपम में हो रही इस बैठक का फोकस है – 'विकसित राज्य से विकसित भारत @2047'।
इसका मकसद साफ है – कैसे हर राज्य अपने-अपने क्षेत्र में विकास को तेज़ कर भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बना सके। इसमें छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जो 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, उसे भी इस बैठक में पेश किया जाएगा।
🔹 घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों की टीम दिल्ली रवाना हुई
🔹 बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है
👉 बैठक में यह भी बताया जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किन क्षेत्रों में होगा खास फोकस।
– उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
– स्किलिंग के ज़रिए युवाओं को मिलेगा रोज़गार
– ICT इन्फ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर
– प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और इवैल्यूएशन सिस्टम को मज़बूती
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
👉 इस बैठक से पहले पिछले साल दिसंबर में हुई थी मुख्य सचिवों की मीटिंग।
उसी कड़ी में अब राज्य की ओर से बताए जाएंगे –
– ग्रामीण MSME और अनौपचारिक रोज़गार की स्थिति
– शहरी इलाकों में हुए नए प्रयोग
– हरित अर्थव्यवस्था और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयास
– सर्कुलर इकोनॉमी में उठाए गए कदम
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



