भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रेग्नेंट प्रेमिका को मौत के मुंह में धकेल गया उसका ही बॉयफ्रेंड... अस्पताल में दम तोड़ गई युवती, परिजन बोले- जबरदस्ती खिलाई गई अबॉर्शन की गोली।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही 5 महीने की गर्भवती प्रेमिका को अबॉर्शन की दवा खिला दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और खुद मौके से फरार हो गया।
11 मई को प्रिया अपने बॉयफ्रेंड गोलू, उसकी मामा मनोज और छोटी बहन के साथ अस्पताल पहुंची थी। लेकिन इससे पहले युवक ने उसे अबॉर्शन की गोली खिला दी, जिससे उसके पेट में तेज़ दर्द शुरू हो गया।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गोलू ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन जैसे ही मामला गंभीर हुआ, गोलू और उसका मामा मौके से भाग निकले। अस्पताल में डॉक्टर्स ने जब युवती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अबॉर्शन की गोली खाई है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इलाज तुरंत शुरू किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रविवार शाम को प्रिया ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मां का आरोप- जबरदस्ती गोली खिलाई, मारपीट भी की गई
प्रिया की मां मीना पावले का कहना है कि उनकी बेटी अभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन लड़का भी जिम्मेदारी लेने से मुकर गया। उसने अपनी मर्जी से गर्भ नहीं गिराया, बल्कि बॉयफ्रेंड और उसके मामा ने मारपीट कर जबरदस्ती गोली खिलाई। इसी से उसकी जान चली गई।
परिवार वालों ने बताया कि प्रिया के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। अफेयर की जानकारी परिवार को पहले से थी। कई बार प्रिया ने अपने मोबाइल पर गोलू के साथ फोटो भी शेयर की थी।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मृतिका की मां का बयान दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



