डैम से लौट रही युवती के साथ दरिंदगी !पिकअप में लिफ्ट देकर ले गए सुनसान जगह, फिर 4 लड़कों ने किया गैंगरेप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लिफ्ट के नाम पर दरिंदगी, रायगढ़ की बेटी बनी हैवानियत का शिकार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचधारी डैम से नहाकर लौट रही 19 वर्षीय युवती को पिकअप में लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने पहले गाड़ी में बैठाया, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

रायगढ़ गैंगरेप मामला – पचधारी डैम से लौटती युवती से पिकअप में गैंगरेप

मोहल्ले के लड़कों ने ही फंसाया जाल में

घटना बुधवार की दोपहर की है। युवती अकेले डैम पर नहाने गई थी। लौटते समय पुल के पास मोहल्ले के दो नाबालिग समेत चार युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने लड़की को घर छोड़ने की बात कही और उसे पिकअप में बैठा लिया।

विज्ञापन

लेकिन घर ले जाने के बजाय वे उसे एक सुनसान जगह ले गए। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया, मुंह दबाया और बारी-बारी से दरिंदगी की।

फटी कुर्ती में लौटी घर, नानी को बताई आपबीती
शाम को जब युवती घर लौटी तो उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। कुर्ती फटी हुई थी और चेहरा सहमा हुआ। नानी ने जब पूछा, तो युवती रोते हुए सबकुछ बता बैठी।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, सभी आरोपी हिरासत में
गुरुवार को पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण को महिला थाना भेजकर जांच जारी है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पिता सब्जी बेचने गए थे, बेटी अकेली थी घर में
पीड़िता के पिता शहर में सब्जी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह से ही वे सब्जी बेचने गए थे। दोपहर में लौटे तो बेटी घर पर नहीं दिखी, लेकिन सोचा आसपास होगी और वापस काम पर निकल गए। रात में जल्दी सो गए। सुबह जब मां ने जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK