भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रेल यात्रा करने वालों के लिए अब खुशखबरी है।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया डिजिटल कदम उठाया है। अब टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग और शिकायत तक की सभी सुविधाएं एक ही एप पर मिलेंगी। रेलवे ने ‘SwaRail’ नाम से यह नया एंड्रॉएड एप लॉन्च कर दिया है।
यह एप खास तौर पर यात्रियों की सभी डिजिटल जरूरतों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए तैयार किया गया है।अब IRCTC, UTS और दूसरे रेलवे एप्स के झंझट से छुटकारा मिलेगा। रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा डेवलप किया गया यह एप एक सुपर एप के रूप में पेश किया गया है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
📱 कैसे करें इस्तेमाल?
'SwaRail' एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
एप को इस्तेमाल करने के लिए:
🔹 स्टेप-1: प्ले स्टोर पर जाकर ‘SwaRail’ सर्च करें और इंस्टॉल करें।
🔹 स्टेप-2: पुराने यूजर अपने IRCTC या UTS अकाउंट से लॉगिन करें।
🔹 स्टेप-3: नए यूजर मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं।
🔹 स्टेप-4: MPIN, फिंगरप्रिंट या फेस ID से लॉगिन करें।
🔹 स्टेप-5: पहली बार लॉगिन पर R-Wallet अपने आप बन जाएगा।
🔹 स्टेप-6: एप के होमपेज से रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड या प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।
🛠️ ये सेवाएं भी मिलेंगी:
– PNR स्टेटस चेक
– ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग
– सफर में खाना ऑर्डर करने की सुविधा
– रिफंड रिक्वेस्ट और कोच पोजिशन की जानकारी
📌 हालांकि, IRCTC का रोल अब भी बना रहेगा क्योंकि यह एप टूरिज्म और टिकट बुकिंग पर फोकस करता है। लेकिन SwaRail को एक ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ के रूप में तैयार किया गया है।
यह भी पढ़े - आपके मोबाइल में छिपा है ये खतरनाक ऐप
– अभी डिलीट नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!
यह भी
पढ़े - WhatsApp के 5 गुप्त फीचर्स: जिनके बारे
में 90% यूजर्स को नहीं पता!
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



