बड़ी खबर : छग में हुई कोरोना की एंट्री! रायपुर में कोरोना का पहला बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाला मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़रायपुर में कोरोना की एंट्री, बिना विदेश यात्रा वाला मरीज पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना फिर से दस्तक दे चुका है। शुक्रवार को शहर में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला, जिसने किसी भी तरह की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई है। इस खबर के बाद शहर में एक बार फिर दहशत का माहौल है।

रायपुर कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती, MMI नारायणा हॉस्पिटल की तस्वीर

MMI नारायणा में मिला 41 साल का संक्रमित मरीज

जानकारी के मुताबिक, 41 साल का एक शख्स सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद MMI नारायणा हॉस्पिटल पहुंचा था। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मरीज लक्ष्मीनगर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र का रहने वाला है। उसे प्राइवेट आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, स्थानीय संक्रमण का खतरा
हैरानी की बात यह है कि मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि संक्रमण अब स्थानीय स्तर पर फैल सकता है। इस बात की पुष्टि हॉस्पिटल प्रबंधन और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने की है।

संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू
जैसे ही मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई। मरीज के परिजनों समेत संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
प्रशासन ने की आम जनता से अपील

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और सर्दी-खांसी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने को कहा गया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK