रायपुर में फिलिस्तीन समर्थक जर्सी से बवाल! क्रिकेट मैच में 'सेव गाजा-सेव फिलिस्तीन' पहनने पर बजरंग दल भड़का ,आयोजनकर्ता की गिरफ्तारी की मांग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़रायपुर। राजधानी में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में पहनी गई जर्सी पर बवाल मच गया है।

फिलिस्तीन समर्थक जर्सी पहने खिलाड़ी, रायपुर टूर्नामेंट में विवाद – वायरल हुई टी-शर्ट की तस्वीर
बजरंग दल ने गुरुवार को खमतराई थाने का घेराव कर आयोजनकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की। घटना बिरगांव इलाके की है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों ने ‘सेव गाजा, सेव फिलिस्तीन’ लिखी टी-शर्ट पहनी थी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह टूर्नामेंट बिरगांव के गाजी नगर निवासी रिंकू रजा द्वारा आयोजित किया गया था। जर्सी पर लिखे संदेश को लेकर हिंदू संगठनों में नाराज़गी है। बजरंग दल के सह मंत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ये हरकत देश के विरोध में है और इससे करोड़ों भारतवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

बजरंग दल ने जताई गहरी आपत्ति
फोटो वायरल होते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ थाने पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजक रिंकू रजा देश विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है, ऐसे में गाजा-फिलिस्तीन जैसे पाकिस्तान समर्थक देशों के पक्ष में संदेश देना निंदनीय है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

थाना घेराव के बाद कार्रवाई का आश्वासन
बवाल बढ़ता देख खमतराई थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK