भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक पल में उजड़ गया पूरा गांव… ट्रेलर की टक्कर ने छट्ठी से लौट रहे 14 लोगों की ज़िंदगी छीन ली
छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने सबका दिल दहला दिया। खरोरा के पास शादी के बाद छट्ठी से लौट रहे ग्रामीणों से भरी माजदा और सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रेलर में भयानक टक्कर हो गई।
विज्ञापन
तेज़ आवाज़ के साथ गूंजा मातम… मौके पर ही कई की मौत
हादसा रात करीब 12:15 बजे ग्राम सारागांव के पास हुआ, जब चटौद गांव के लोग एक स्वराज माजदा में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रेलर ने सामने से माजदा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साल से कम उम्र का मासूम बच्चा भी इस हादसे का शिकार हो गया।
माजदा में थे 50 से ज्यादा लोग, छट्ठी का जश्न पल में बना मातम
माजदा में करीब 50 ग्रामीण सवार थे। टक्कर के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। कई लोग माजदा के अंदर फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घायलों का इलाज जारी, मेकाहारा में जिंदगी और मौत की जंग
घायलों को पहले खरोरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर मेकाहारा रेफर किया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के बाहर परिजन बिलखते नजर आए। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी चल रही है।
3 फीट बाहर निकले लोहे से टकराई माजदा, बिखर गए शरीर के टुकड़े
ट्रेलर में झारखंड पासिंग था, जो टोल बचाने के लिए वैकल्पिक रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर में साइड से करीब 3 फीट बाहर निकले भारी लोहे के हिस्से से माजदा टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कई महिलाओं और बच्चों के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है।
सड़क पर एंबुलेंस की कतार, गाड़ियों से कूदे लोग, करने लगे मदद
हादसे के बाद खरोरा से रायपुर तक एंबुलेंस की कतार लग गई। जो भी वहां से गुजरा, वो रुक गया। लोग खुद आगे बढ़कर घायलों को एंबुलेंस तक ले जाने लगे। जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
💔 ऐसी घटनाओं से दिल कांप उठता है…
जो लोग कुछ घंटे पहले जश्न में डूबे थे, अब उनके घरों में मातम पसरा है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, पूरे गांव की एक पीड़ा बन गई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



