रायपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 80 जगहों पर रेड, युवतियों से जबरन करवा रहे थे गलत काम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) राजधानी रायपुर में एक बार फिर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

स्पा सेंटर रेड में पुलिस की छापेमारी - रायपुर सेक्स रैकेट खुलासा | Raipur Spa Sex Racket Raid Image

शहर में 80 से ज्यादा जगहों पर पुलिस की बड़ी रेड से हड़कंप मच गया है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चल रहे एक लग्जरी वैलनेस सैलून एंड स्पा सेंटर से तीन युवतियों को छुड़ाया गया है। ये लड़कियां ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से लाई गई थीं। पूछताछ में युवतियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए — बताया गया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया था।

विज्ञापन

स्पा सेंटर की महिला संचालक मौके से फरार हो गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।हालांकि, अभी तक उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।

इस पूरे ऑपरेशन को IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर अंजाम दिया गया।पुलिस की टीमों ने सोमवार को शहर के 80 से ज्यादा स्पा सेंटरों में एक साथ छापा मारा।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।

रेड के दौरान सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई।बाहरी राज्यों से आए युवाओं के आधार और निवास प्रमाणपत्र चेक किए गए।साथ ही स्पा संचालन से जुड़े सभी कागजात भी खंगाले गए।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

चार टीमों में बंटकर CSP स्तर के अधिकारियों और महिला पुलिस बल ने कार्रवाई को अंजाम दिया।कई जगहों पर आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के बाद कुछ स्टाफ को हिरासत में लिया गया है।इस अभियान में ASP लखन पटले, कीर्तन राठौर, दौलत राम पोर्ते, ममता देवांगन, अमन झा, अजय कुमार, करन कुमार उके, राजेश देवांगन और रुचि वर्मा समेत लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK