भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव की सड़कों पर दरिंदगी की हद पार कर दी गई।
एक बेजुबान जानवर के साथ जो सलूक किया गया, उसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया चिखली थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक कुत्ते को बाइक से रस्सी से बांधकर करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🟥 दोनों पैर बांधकर घसीटा, दर्द से बेहोश हुआ कुत्ता
यह दिल दहला देने वाली घटना 30 मई की शाम 4 बजे की है। दो युवक—पंकज पासवान (21) और गौरव नायक (20)—बाइक पर एक काले रंग के कुत्ते को घसीटते हुए दिखे। कुत्ते के दोनों पैर रस्सी से बांधे गए थे और बाइक करीब 35-40 की स्पीड पर चल रही थी।
विज्ञापन
🟥 बजरंग दल ने की कार्रवाई, कुत्ते को छुड़वाया
वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवकों का पीछा किया और उन्हें रोका। इस दौरान कुत्ता खून से लथपथ था और बेहोश पड़ा था।
रस्सी खोलने के बाद थोड़ी देर में कुत्ता होश में आया और मौके से भाग गया। कार्यकर्ता उसका इलाज कराना चाहते थे, लेकिन वह डर के मारे भाग गया।
🟥 आरोपियों ने दी अजीब सफाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बजरंग दल के नगर सह संयोजक गौरव शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने चिखली चौकी में शिकायत दर्ज कराई।युवकों ने सफाई दी कि कुत्ता पागल था और उन्हें काटने दौड़ा था, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पशु क्रूरता अधिनियम 1960 और BNS की धारा 325 के तहत इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर 5 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



