सलमान खान के घर में घुसे दुर्ग के युवक की असलियत आई सामने, आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़सलमान सर बस सिर पर हाथ रख दें... मैं उनकी परछाई बन जाऊं", ये शब्द हैं दुर्ग के डूमरडीह गांव के रहने वाले 23 साल के युवक जितेंद्र पुरैना के, जो सलमान खान का जबरा फैन है।

सलमान खान के फैन की दीवानगी - गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा, दुर्ग का युवक हिरासत में

🎬 सपना था सलमान जैसी लाइफ जीने का, वैसा ही ब्रेसलेट पहनने का। घर वालो से वैसा ही ब्रेसलेट की डिमांड की मना होने पर गुस्सा होकर ऐसा कदम उठाया |सपनों की दुनिया सोचकर घर से निकल पड़ा | लेकिन हकीकत कुछ और थी—घर से पैसे चुराए, मुंबई की ट्रेन पकड़ी और पहुंच गया सीधे गैलेक्सी अपार्टमेंट।

विज्ञापन

📅 20 मई को जितेंद्र ने सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने रोका, तो भिड़ गया। गार्ड्स ने पुलिस को बुलाया और फिर उसे कुछ घंटों के लिए हिरासत में लिया गया। केस दर्ज नहीं हुआ, समझाकर छोड़ दिया गया।

📍 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए, गांव में हड़कंप मच गया।"
मिडिया की टीम जब डूमरडीह गांव पहुंची, तो गांव वाले कानाफूसी करते मिले—"अरे यही है वो लड़का जो सलमान के घर चला गया था।"

🗣️ जितेंद्र ने बताया, “मैं पहले भी तीन बार गैलेक्सी अपार्टमेंट गया हूं, हर बार सुरक्षाकर्मी भगा देते थे। इस बार जबरदस्ती घुसा और गार्ड से हाथापाई हो गई। गुस्से में अपना फोन तक तोड़ दिया।”

🏠 "मकान पक्का जरूर है, पर दीवारें खुली ईंटों की हैं... जैसे जिंदगी भी अधूरी है।"
उसके घर पहुंचे तो छोटे भाई वैभव ने बताया, "भाई अब गांव लौट आया है, पुलिस ने छोड़ दिया।"
पिता हरदयाल सिंह गांव-गांव घूमकर दाल बेचते हैं, जबकि भाई भी यही काम करता है। जितेंद्र ने एक साल पहले ये काम छोड़ दिया था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🧑‍✈️ पुलिस भी यही कहती है - "नीयत गलत नहीं थी।"
उतई थाना प्रभारी के मुताबिक, "मुंबई पुलिस ने जब जानकारी मांगी, तो हमने जांच करवाई। जितेंद्र का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला।"

💔 जितेंद्र कहता है, "बस एक बार सलमान से मिलना चाहता हूं। उनसे मदद मांगनी थी। मैं आतंकी नहीं हूं, बस उनका फैन हूं।" आप क्या सोचते हैं? क्या ये दीवानगी है या मजबूरी की तलाश?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK