भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खेत में लगाया करंट बना जानलेवा जाल, दो किसानों की मौके पर मौत
(छग) सरगुजा ज़िले के लोसगी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत में लगाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आकर दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों में इस घटना को लेकर गहरा शोक है।
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगी के पंडरीपानी में शुक्रवार की रात ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान विष्णु माझी (35) और नीर साय यादव (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, विष्णु माझी अपने ससुराल पंडरीपानी में रह रहा था और शुक्रवार को वह नीर साय यादव के घर छप्पर सुधारने गया था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
शाम करीब 7 बजे, नीर साय यादव विष्णु को छोड़ने खेत के रास्ते जा रहा था। जैसे ही दोनों युवक चुल्हट नाला के पास रघुनाथ माझी के खेत के पास पहुंचे, विष्णु माझी करंटयुक्त तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में नीर साय भी अनजाने में उसी तार में उलझ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
🏞️ रातभर पड़े रहे शव, सुबह उजाला होते ही गांव में मचा हड़कंप
रातभर दोनों युवक खेत में ही मृत अवस्था में पड़े रहे। परिजनों ने रात में उन्हें तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए तो उन्हें दोनों के शव नजर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत लखनपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
⚠️ लंबे समय से फैलाया गया था करंट, अब पुलिस जांच में जुटी
जांच अधिकारी दिलीप दुबे ने बताया कि यह तार कई दिनों से खेत में लगा हुआ था और खेत रघुनाथ माझी का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



