सेप्टिक टैंक से निकला 4 साल पुराना नरकंकाल! बंद फैक्ट्री के पीछे खोपड़ी देख गांव में मचा हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 👉 गांव की ज़मीन से निकला राज़, जिसे देखकर कांप उठे लोग...

(छग) धमतरी जिले के भोयना गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद पड़ी फैक्ट्री के पीछे सेप्टिक टैंक के पास नरकंकाल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब मिट्टी में से झांकती खोपड़ी देखी, तो उनकी रूह कांप उठी।

सेप्टिक टैंक से मिला नरकंकाल – धमतरी के भोयना गांव की बंद फैक्ट्री के पास का दृश्य

📌 सेप्टिक टैंक में मिला नरकंकाल, गांव में दहशत

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। भोयना गांव के लोगों ने पुराने पुट्ठा फैक्ट्री के पीछे कुछ हड्डियां देखीं। जब पास जाकर देखा गया तो मिट्टी के अंदर से एक नरकंकाल साफ नजर आ रहा था। खोपड़ी समेत कई हड्डियां अलग-अलग बिखरी पड़ी थीं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📞 पुलिस को दी गई सूचना, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है।

🕵️‍♂️ पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि जिस फैक्ट्री के पास यह नरकंकाल मिला, वह कई वर्षों से बंद पड़ी है। प्राथमिक जांच में यह कंकाल करीब 4-5 साल पुराना लग रहा है। अब डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा कि यह किसका शव है और यहां कैसे आया।

विज्ञापन

📢 स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर कहना है कि इतनी बड़ी घटना फैक्ट्री परिसर में कैसे छुपी रही, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

🧬 अब DNA टेस्ट से खुलेगा रहस्य
पुलिस ने नरकंकाल को जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां DNA टेस्ट और अन्य मेडिकल जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या थी या कोई और मामला।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK