भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : टेस्ला ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। अब इंसानों जैसे काम करने वाला उनका रोबोट 'ऑप्टिमस' घर में खाना बनाता और सफाई करता नजर आ रहा है। इलॉन मस्क ने इसे अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्ट बताया है।
टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऑप्टिमस नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट किचन में चम्मच से बर्तन हिला रहा है, फर्श वैक्यूम कर रहा है और डस्टपैन से टेबल साफ कर रहा है। यह सब वह बड़ी ही शांति और सटीकता से कर रहा है। वीडियो पर तेजी से लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इलाके के तकनीकी जानकारों का कहना है कि अगर यह तकनीक आम लोगों तक पहुंची, तो घरेलू कामों का तरीका ही बदल जाएगा।
ऑप्टिमस रोबोट को पहली बार अक्टूबर 2022 में 'टेस्ला AI डे' इवेंट में दुनिया के सामने लाया गया था। अब इसका नया वर्जन 'ऑप्टिमस जेन 2' पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और तेज बन चुका है। इसमें 30% अधिक गति, बेहतर संतुलन और 10 किलो कम वजन जैसे बदलाव किए गए हैं।
इस बार इसके हाथ भी बदले गए हैं, जो पहले से अधिक फुर्तीले हैं। अब यह नाजुक अंडे जैसी चीजों को भी आसानी से उठा सकता है, बिना तोड़े। वीडियो में ये रोबोट अंडों को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह रखता दिखाई देता है।
ऑप्टिमस को कलर बेस्ड ऑब्जेक्ट पहचानने और चुनने के लिए ट्रेन किया गया है। वह रंगों के ब्लॉक्स को अलग-अलग पहचान कर सहेज लेता है और गलती होने पर खुद ही सुधार भी कर लेता है।
इस ह्यूमनॉइड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सुपरमार्केट में सामान खरीदने से लेकर फैक्ट्री में प्रोडक्शन लाइन पर काम तक कर सके। इतना ही नहीं, ऑप्टिमस जेन 2 इंसानों की तरह डांस मूव भी कर सकता है। इसके बेहतर फूट ज्योमेट्री और टो सेक्शन के कारण यह संभव हो पाया है।
टेस्ला की फुल सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी और AI से लैस यह रोबोट 8 ऑटोपायलट कैमरे और सेंसर के जरिए आस-पास के वातावरण को समझता है। इसके चेहरे पर इंटरएक्टिव स्क्रीन है, जो मैसेज और कम्युनिकेशन का जरिया है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, टेस्ला 2025 से इस रोबोट का लिमिटेड प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है। शुरुआत में इसे टेस्ला की फैक्ट्रियों में इस्तेमाल किया जाएगा और 2026 तक इसे अन्य कंपनियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 20 से 30 हजार डॉलर यानी लगभग 16 से 24 लाख रुपए बताई गई है, जो टेस्ला की कारों से भी सस्ती होगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



