भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : IAS-IPS बनने का सपना देख रहे युवाओं का बड़ा इम्तिहान 25 मई को, रायपुर में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
रायपुर में 25 मई को होने जा रही UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रशासन ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों युवाओं का सपना इस एग्जाम के ज़रिए IAS-IPS बनने का है, लेकिन इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह कोई कोताही नहीं बरतना चाहते।
विज्ञापन
साफ-साफ निर्देश: न स्टीकर वाली बॉटल, न मोबाइल, न स्मार्ट डिवाइस
कलेक्टर ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र में कोई भी अभ्यर्थी स्टीकर लगी पानी की बोतल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। पारदर्शी बॉटल होनी चाहिए, वो भी बिना किसी स्टीकर के।
साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ, आईटी गैजेट्स, पर्स, बैग आदि लाना सख्त मना है।
ई-एडमिट कार्ड मोबाइल पर दिखाया तो बाहर से ही लौटा दिया जाएगा
प्रवेश के समय परीक्षार्थियों को अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और वही फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो फॉर्म में दर्ज है। मोबाइल पर दिखाए गए ई-एडमिट कार्ड को मान्यता नहीं मिलेगी।
वॉशरूम में एक बार में सिर्फ एक परीक्षार्थी को मिलेगी अनुमति
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान एक ही समय में दो लोग वॉशरूम नहीं जा सकेंगे। खासकर अंतिम 30 मिनट में किसी को भी वॉशरूम जाने की अनुमति नहीं होगी।
पेन भी तय – सिर्फ काले रंग की बॉल पॉइंट पेन
परीक्षा में सिर्फ काले रंग की बॉल पेन मान्य होगी। कोई भी जेल पेन या अन्य रंग की पेन उपयोग में नहीं लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
सख्ती से लागू होंगी ये व्यवस्थाएं:
🔸 परीक्षा केंद्रों में एक दिन पहले जैमर लगाए जाएंगे
🔸 हर केंद्र में कम से कम 5 पुलिसकर्मियों की तैनाती
🔸 मेटल डिटेक्टर व frisking की व्यवस्था जरूरी
🔸 परीक्षा केंद्र की 500 मीटर परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक
🔸 पेपर-1 और पेपर-2 के बीच अभ्यर्थी केंद्र परिसर में ही रहें
प्रशासन की अपील – समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
सुबह की पाली में 9 बजे और दोपहर की पाली में 2 बजे केंद्र की एंट्री बंद कर दी जाएगी। कलेक्टर ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पहुंच जाएं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



