भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। छह दिन पहले ही तीसरी शादी रचाने वाले शख्स ने अपनी नई नवेली दुल्हन को बेरहमी से मार डाला।
मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव का है, जहां 44 वर्षीय राजू पाल ने 26 साल की पत्नी आरती पाल को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शादी को महज छह दिन ही बीते थे, लेकिन घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि खूनी अंजाम पर जा पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 9 मई को राजू और आरती की शादी हुई थी। यह राजू की तीसरी शादी थी। उसकी पहली दो शादियां पहले ही टूट चुकी थीं। गुरुवार रात जब विवाद बढ़ा तो राजू ने गुस्से में आकर लाठी उठा ली और पत्नी की जान ले ली।
थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरती को नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद राजू मौके से लघुशंका के बहाने भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर के पास से दबोच लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी और आपराधिक मानसिकता का है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
राजू की आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है। लगभग 12 साल पहले उसने अपनी 15 वर्षीय बहन के प्रेमी गोलू पटेल की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे 7 साल की सजा हुई थी और वह 2019 में जेल से छूटकर बाहर आया था।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि राजू की पहली शादी मिर्जापुर की युवती से हुई थी, जिसे सालभर साथ रखने के बाद छोड़ दिया। दूसरी शादी गाजीपुर की युवती से हुई, जिसे महज 15 दिन बाद छोड़ दिया था।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



