दुर्ग : 4 दिन से लापता बेटे की पेड़ पर लटकी मिली बॉडी – सड़ चुकी थी लाश, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़दुर्ग में सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पिछले चार दिनों से लापता युवक की लाश बुधवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। शव सड़ चुका था और आसपास दुर्गंध फैल गई थी।

दुर्ग में युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली - पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की घटना

स्थानीय लोगों को जब पेड़ से दुर्गंध आने का अहसास हुआ, तब उन्होंने आसपास देखा। तभी उनकी नजर ऊपर लटके हुए शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन 


पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मर्चूरी भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान देव कुमार वर्मा (31 वर्ष), पिता राजेंद्र वर्मा, निवासी संतरा बाड़ी, दुर्ग के रूप में हुई है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि देव कुमार बीते तीन-चार दिनों से बिना बताए घर से चला गया था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।

यह भी पढ़ेडॉ.बहू के माँ न बन पाने की वजह से सास-ससुर ने इंजीनियर बेटे के कहने पर बहू की हत्या कर हादसे का रूप देने की रची खौफनाक साजिश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK