भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। करीब 18 महीने पहले जिस शख्स को सर्पदंश से मरा बताया गया था, अब उसकी कब्र खोदकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वजह है मुआवजे के नाम पर किया गया बड़ा फर्जीवाड़ा।
दरअसल, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का है, जहां रहने वाले शिव कुमार घृतलहरे की 14 नवंबर 2023 को मौत हो गई थी। अब जांच में खुलासा हुआ है कि उसने 12 नवंबर को ज़हर खाया था, लेकिन मौत के बाद साजिश के तहत उसे सर्पदंश बताकर सरकारी मुआवजा ले लिया गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस घोटाले में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजन भी शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि वकील कामता साहू ने इस पूरे प्लान का मास्टरमाइंड बनते हुए, डॉक्टर प्रियंका सोनी के साथ मिलकर फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाई। इसके जरिए परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा मिल गया।
8 मई को पुलिस ने इस मामले में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजनों समेत पांच लोगों पर IPC की धारा 420 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब शव को कब्र से बाहर निकालकर सिम्स मरच्यूरी भेजा गया है, जहां दोबारा पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



