भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत अब केवल सपनों का देश नहीं, बल्कि अमीरी की दौड़ में भी पूरी दुनिया को पीछे छोड़ने की तैयारी में है। 2028 तक भारत में 'अल्ट्रा रिच' लोगों की संख्या में 50% इजाफे का अनुमान है।
मैकिन्जी एंड कंपनी की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में दुनिया के मुकाबले सबसे तेज़ रफ्तार से अमीरों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
दुनिया में चौथे नंबर पर भारत
भारत में फिलहाल ऐसे 85,698 लोग हैं जिनके पास 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 87 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। ये आंकड़ा ग्लोबल अल्ट्रा रिच की कुल संख्या का 3.7% है।
अमेरिका (9,05,413), चीन (4,71,634) और जापान (1,22,119) के बाद भारत चौथे स्थान पर है। नाइट फ्रैंक की ‘द ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2025’ में इस बात की पुष्टि हुई है।
2023 की तुलना में 2024 में भारत में 6% ज्यादा लोग 'अल्ट्रा रिच' की कैटेगरी में आ चुके हैं। 2023 में ऐसे 80,686 लोग थे, जिनकी संपत्ति 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। 2028 तक इस संख्या के 93,753 पहुंचने की संभावना है।
बिलेनियर्स की दौड़ में भी भारत आगे
2024 में भारत में बिलेनियर्स की संख्या में 12% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 165 थे, इस बार आंकड़ा 191 पहुंच गया। इन बिलेनियर्स की कुल संपत्ति करीब 82.6 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
दुनियाभर में भारत अब अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर है। अमेरिका के बिलेनियर्स की कुल संपत्ति 5.7 ट्रिलियन डॉलर है, वहीं चीन में यह आंकड़ा 1.34 ट्रिलियन डॉलर है।
दुनिया में भी अमीरी का ग्राफ बढ़ा
2024 में पूरी दुनिया में अमीरों की संख्या 4.4% बढ़ी है। 2023 में यह आंकड़ा 22,43,300 था, जो अब 23,41,378 हो चुका है।
महाद्वीपों में देखें तो एशिया में सबसे ज्यादा 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, इसके बाद अफ्रीका में 4.7%, ऑस्ट्रेलिया में 3.9% और यूरोप में 1.4% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



