भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर शहर की सियासी गलियों में आज हलचल मच गई, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इनमें से एक पोस्ट हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। पोस्ट में प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था और साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाए गए थे।
पोस्ट सामने आने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कई यूज़र्स ने कमेंट कर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे मामला और गरमा गया।
इस पूरे विवाद को गंभीरता से लेते हुए पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम ने तिवारी को उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया और उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया।
यह नही पढ़े - ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..
यह भी पढ़े - डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचना जरूरी! जानिए कैसे साइबर ठग फंसाते हैं और कैसे बचाव करें?
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



